घर पर बनाएं बाजार जैसी स्वादिष्ट आइसक्रीम, इन 3 टिप्स को जरूर करें फॅालो

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : आइसक्रीम हर किसी को पसंद होती है। ऐसे में इन दिनों त्योहारों के सीजन में अगर स्पेशल खाने के बाद आइसक्रीम हो तो घर पर सभी को मजा आ जाता है। ऐसे में अगर आइसक्रीम घर पर बनी हो, तो उसकी स्वच्छता के बारे में भी जानकारी रहती है, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर बनी आइसक्रीम बाजार जैसी नहीं बनती। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर में आसानी से बाजार जैसी आइसक्रीम बना सकते हैं।

 

 

 

टिप 1 – अधिकतर लोगों की शिकायत रहती है कि घर में बनी आइसक्रीम में बर्फ जम जाती है। छोटे-छोटे आइसक्रिस्टल्स टेस्ट को खराब कर देते हैं। इससे बचाने के लिए आइसक्रीम को क्लिंग फिल्म या बटर पेपर से कवर करके फ्रिडज में रखें और हर दो से तीन घंटे थोड़ा चलाते रहें ताकि आइसक्रीम ना जमें। कस्टर्ड बेस को अच्छे से ठंडा करने के बाद ही फ्रिज में रखें।

 

 

 

 

टिप 2 – अगर आइसक्रीम में कोई भी फ्लेवर मिलाना चाहती हैं, तो जब दूध का बैटर ठंडा हो जाए तब ही फ्लेवर मिक्स करें। कई लोग इसके गर्म रहते में ही वनीला एसेंस, बादाम, चॉकलेट चिप्स आदि मिला देते हैं। जिससे आइसक्रीम का टेक्चर खराब हो जाता है। आइसक्रीम बैटर को ठंडा कर उसे फेंटने से पहले इसे ना मिलाएं। साथ ही फ्रीजर में सीधे न डालें बल्कि पहले इसे नॉर्मल फ्रिज में कम से कम 1 घंटे के लिए रखें।

 

 

 

 

टिप 3 – आइस क्रीम जमाने के लिए आपको फ्लैट और ज्यादा गहरे कंटेनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई लोग कटोरे में इसे जमाते हैं जो गलत है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button