काशी में पीएम मोदी आज भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, CM योगी, जेपी नड्डा समेत शामिल होंगे ये नेता
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को काशी में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक रहे हैं। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव की मौजूद हैं। पीएम मोदी बैठक के बाद सभी सीएम और डिप्टी सीएम से उनके राज्यों के विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके अलावा सभी मुख्यमंत्रियों से आगे के प्लान के बारे में जानेंगे। इसके बाद बरेका से तीन बजे वह उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर के वार्षिकोत्सव में भाग लेने पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3.30 से शाम 4.30 बजे तक घंटेभर समारोह को संबोधित करेंगे।
-उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। चाहे वह देश का विकास हो या धार्मिक स्थल, सीमा सुरक्षा, या अर्थव्यवस्था हो।
Varanasi: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and Karnataka CM Basavaraj Bommai visit Kashi Vishwanath Temple
"Under the leadership of PM Modi, India is making progress in every field — be it development of the nation or religious places, border security, or economy," Dhami says pic.twitter.com/rGGLBk1brX
— ANI UP (@ANINewsUP) December 14, 2021
-भाजपा शासित राज्यों के सीएम बारी-बारी से पीएम मोदी के सामने अपना प्रेज़ेंटेशन देंगे कि वो कैसे सरकार चला रहे ।
-पीएम मोदी ने रात आठ बजे से रात 12 बजे तक क्रूज पर भाजपा नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इसके बाद गोदौलिया के लिए रवाना हुए। गोदौलिया बनारस की वही जगह है जहां की सूरत सबसे पहले बदली गई है। गोदौलिया से दशाश्वमेध तक की सड़क को गुलाबी पत्थरों से बेहद आकर्षक रूप दे दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ की इमारतों को गुलाबी रंग में रंग दिया गया है। यही वजह है कि कुछ लोग इसे गुलाबी स्ट्रीट तो कुछ लंदन स्ट्रीट भी कहने लगे हैं। इसके बाद वाराणसी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।
PM Narendra Modi also inspects Banaras Railway Station late Monday night
"We are working to enhance rail connectivity as well as ensure clean, modern and passenger friendly railway stations," tweets PM Modi
CM Yogi Adityanath also present with him. pic.twitter.com/haFXYANO3K
— ANI UP (@ANINewsUP) December 13, 2021
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज से गंगा आरती देखी। इस दौरान उनके साथ भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। आरती के बाद उन्हें वापस बीएलडब्लयू अतिथि गृह जाना था लेकिन देर रात पीएम मोदी क्रूज पर ही सवार रहे और मुख्यमंत्रियों की बैठक चलती रही। इस दौरान अस्सी के ठीक सामने खड़े क्रूज पर ही डिनर भी हुआ। रात ठीक 12 बजे बैठक खत्म हुई।