आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई पहले से सरल, जानें कैसे

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : आधार कार्ड इश्यू करने वाली संस्था UIDAI  5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले कलर का आधार कार्ड जारी करती है। बच्चों का आधार कार्ड आसानी से बन सके इसके लिए नियमों में ढील दी गई है। माता-पिता अपने बच्चों का आधार कार्ड अब हाॅस्पिटल डिस्चार्ज सर्टिफिकेट के जरिए भी बनवा सकेंगे। यानी अब जन्म लिए बच्चों का आधार भी आसानी से बनवाया जा सकेगा।

 

 

 

 

 

UIDAI की तरफ से ट्वीट करते हुए बताया गया, अब बच्चों के आधार कार्ड के आवदेन के लिए डिस्चार्ज स्लिप या बर्थ सर्टिफिकेट के साथ माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड से प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।श् ऐसे में अब माता-पिता को बर्थ सर्टिफिकेट के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

 

 

 

 

 

इसके अलावा UIDAI के द्वारा दी जानकारी के अनुसार अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवाते वक्त फिंगर प्रिंट और आई.स्कैन नहीं किया जाएगा। अब बच्चों का सिर्फ फोटोग्राफ लिया जाएगा। लेकिन 5 साल की उम्र पूरी करते ही बायोमेट्रिक डाटा अपलोड करना होगा।

 

 

 

 

 

 

माता.पिता अपने जन्म लिए बच्चे का आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस के जरिए बनवा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के UIDAI की वेबसाइट पर लाॅगइन करना होगा।

 

 

1. UIDAI.gov.in पर लाॅगइन करें।

2. आधार कार्ड रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक

3. बच्चे की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नामए फोन नंबरए ई-मेल आइडी दें।

4. अब बच्चे का जन्म स्थान, पता, जिला, राज्य जैसी जानकारी सावधानी के साथ दें।

5. क्योंकि आप आधार कार्ड खुद नहीं जारी कर सकते इसके लिए आपको UIDAI के द्वारा दिए गए सेंटर पर जाना होगा। इसलिए  Fix Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें।

6. जिस दिन आप अपने नजदीकी सेंटर पर पहुंच सकें। उसको अपडेट कर दें।

7. इसके बाद आप नजदीकी आधार सेंटर सिलेक्ट कर लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button