नीट, जेईई परीक्षा एवं फीस माफी को लेकर समाजवादियों का प्रदेश भर में प्रदर्शन, देखें तसवीरें

लखनऊ. कोविड19  के  मामले  थमने  का  नाम नहीं  ले  रहे  हैं। लगभग 70  हजार  से  भी ज्यादा  कोरोना  संक्रमण  के  मामले  रोजाना सामने  आ  रहे  हैं ।  इसी  बीच  सरकार  ने  नीट,  जेईई  एवं  विभिन्न  विश्वविद्यालयों  की वार्षिक  परीक्षाओं  के  कराये  जाने  की  घोषणा कर  दी  है ।  कोविड  महामारी  के  दौर  में परीक्षा  कराये  जाने  को  लेकर  जहां  एक  तरफ  छात्रों  में  रोष  है  तो  वहीं  दूसरी  तरफ विपक्षी  पार्टियां  भी  सरकार  को  घेरने  में  लगी हुई  हैं ।

समाजवादी पार्टी लगातार सड़को पर उतरकर पूरे प्रदेश भर में नीट, जेईई परीक्षा एवं फीस माफी को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

राजधानी लखनऊ से समाजवादियों के प्रदर्शन की तस्वीरें-

प्रयागराज में भी समाजवादियों नीट एवं जेईई की परीक्षा को स्थगित करने के लिए प्रदर्शन किया। देखें तस्वीरें-

इस पूरे मामले परसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से ज्यादा भाजपा सरकार के समय लोग कानून व्यवस्था की स्थिति में आई भारी गिरावट से दहशत में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button