नाबालिग से अश्लील करने पर युवक को भेजा जेल
जान से मारने की धमकी देने का भी था आरोप

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भतौरा में एक नाबालिग के साथ अश्लील हरकत और धमकी देने का मामला सामने आया है।पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम भतौरा निवासी नंदकिशोर पुत्र स्वर्गीय चतुरिलाल ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर थी।
आरोप है कि 6 जुलाई 2026 को गांव के ही अलकेश उर्फ बाबी पुत्र मुन्नालाल उनके घर में जबरदस्ती घुस आया और नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बेटी वहां से भाग गई।सात जुलाई की सुबह जब वह आरोपी अलकेश के घर शिकायत करने गए तो उसने उल्टा धमकी दी। कहा कि अगर तुम लोगों ने मुकदमा लिखवाया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़िता के पिता नंदकिशोर की तहरीर के आधार पर जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट के अलावा बीएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


