बगैर इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI ट्रांजैक्शन, जानें तरीका स्टेप बाई स्टेप
बिना डेटा के भी करें डिजिटल भुगतान

UPI Payments Tips: आजकल डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है, और लोग आमतौर पर UPI के जरिए लेन-देन करना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार इंटरनेट न होने या नेटवर्क की परेशानी के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक ऐसा तरीका मौजूद है जिससे आप बिना इंटरनेट (No Internet UPI) के भी पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।
बिना डेटा के भी करें डिजिटल भुगतान
अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है या नेटवर्क कमजोर है, तब भी आप UPI की मदद से पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए किसी स्मार्टफोन की जरूरत भी नहीं है, साधारण कीपैड वाले फोन से भी ये सेवा इस्तेमाल की जा सकती है।
जानिए कैसे करें ट्रांजैक्शन (UPI Payments Tips)
- इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको केवल अपने फोन से *99# डायल करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको इनमें से Send Money यानी पैसे भेजने वाला विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसकी जानकारी दर्ज करें जैसे उसका मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक खाता विवरण।
- जितनी राशि भेजनी है, वो दर्ज करें।
- फिर अपना UPI पिन डालकर ट्रांजैक्शन कन्फर्म करें।
- कुछ ही पलों में पेमेंट पूरा हो जाएगा। इसमें न तो मोबाइल डेटा की जरूरत होती है और न ही किसी ऐप की।
क्या हैं इस तरीके के फायदे
- नेटवर्क न होने पर भी पैसे भेज सकते हैं।
- मोबाइल डेटा खर्च नहीं होता।
- किसी भी टाइम और कहीं से भी ट्रांजैक्शन संभव।
- छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए बहुत उपयोगी।
- कीपैड फोन पर भी काम करता है।



