महिला विश्व कप 2025: महिला क्रिकेट के अच्छे दिन, मिलेगा पुरुषों से ज़्यादा इनाम

विजेता राशि 2022 के महिला वनडे विश्व कप से चार गुना ज़्यादा है

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाला महिला वनडे विश्व कप 30 सितंबर से शुरू होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल ही में इस टूर्नामेंट के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की है। इस सीज़न में महिला विश्व कप की विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (39.4 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम इनाम दिया जाएगा। ये राशि 2022 के महिला वनडे विश्व कप से चार गुना ज़्यादा है। इतना ही नहीं कुल इनामी राशि 2023 के पुरुष वनडे विश्व कप से भी ज़्यादा है।

जानें टूर्नामेंट में कुल कितना इनाम दिया जाएगा (ICC Womens World Cup 2025 Prize Money)

इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.88 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यह राशि न्यूज़ीलैंड में आयोजित 2022 के महिला वनडे विश्व कप की इनामी राशि से भी ज़्यादा है। पिछले सीज़न में 3.5 मिलियन डॉलर का इनाम दिया गया था। इतना ही नहीं इस महिला डे विश्व कप की कुल पुरस्कार राशि 2023 पुरुष विश्व कप की पुरस्कार राशि (10 मिलियन डॉलर) से भी ज़्यादा है। महिला विश्व कप 2025

महिला विश्व कप 2025 उपविजेता टीमों को कितनी राशि मिलेगी?

महिला विश्व कप 2025 में उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (19.71 करोड़) का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (9.8 करोड़) का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रुप चरण के प्रत्येक मैच में विजेता टीम को 34314 डॉलर (30.19 लाख) का पुरस्कार दिया जाएगा। पाँचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700000 डॉलर (6.16 करोड़) और सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280000 डॉलर (2.46 करोड़) का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 250000 डॉलर (2.20 करोड़) का पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button