ढोल-नंगाडों की धुन पर झूमीं महिलाएं, झूलेलाल की शोभा यात्रा ने किया भ्रमण

भरथना,इटावा। सिन्धी समाज के तत्वाधान् में श्री झूलेलाल साईं बाबा की शोभा यात्रा बडे ही हर्षोल्लास के बीच धूमधाम के साथ निकाली गई। ढोल नंगाडों के साथ निकली शोभा यात्रा ने सिन्धी कालोनी स्थित पंचवटी से सिन्धी धर्मशाला तक भ्रमण किया।
शुक्रवार की देर सांय कस्बा के मुहल्ला सिन्धी कालोनी में सिन्धी समाज के तत्वाधान में ढोल नंगाडों के बीच अपने आराध्य श्री झूलेलाल की शोभा यात्रा निकाली गई। समाज की महिलाओं व युवतियों ने संगीतमयी ध्वनियों के बीच नृत्य किया तथा झूलेलाल के उद्घोषों से समूचा स्थल गुंजायमान कर दिया। तदुपरान्त सिन्धी धर्मशाला में समाज के समस्त महिला-पुरूषों ने विधिवत रीति रिवाज के साथ उनका पूजन अर्चन व आरती करके सर्वकल्याण की कामना की तथा भोज प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस मौके पर शंकर लाल वरयानी,प्रदीप आवतानी, शेरु,अरूण मोटवानी,ओम प्रकाश नन्दवानी,लखमी चंद्र उत्तमानी,जमुना दास लखवानी,राधेश्याम उत्तमानी,राजेश वरयानी, संजय माधवानी,शोभराज नन्दवानी,खेमराज तेजवानी,गुरूदीप सिंह,राजू बजाज,दिल्लू लखवानी,संजय बजाज, गुरलदास नन्दवानी,निर्मल कुमार माधवानी,नरेश कुमार,नारायण दास, अजय बजाज,राजकुमार चन्दानी,राजू मोटवानी, ईश्वर दयाल,सेवकराम नन्दवानी,कमल भाटिया, संजय भाटिया,दीपक भाटिया चिन्टू,रम्मू विश्ननानी,प्रकाश वरयानी, महेश भाटिया,कमलेश वरयानी सहित समाज के सैकडों लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



