महिला जन प्रतिनिधी करेंगी बदलाव का नेतृत्व

मुरादाबाद मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में जनपद मुरादाबाद के प्रत्येक विकास खण्ड से 06-06 महिला ग्राम प्रधानों को सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड मूढाॅपाण्डे जनपद मुरादाबाद के सभागार में तीन दिवसीय प्रषिक्षण का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी मूढाॅपाण्डे,अशोक कुमार,डी.पी.आर.सी. जनपद सम्भल के सीनियर फैकल्टी डाॅ0 नवनीत शेखर सिंह, देवेश कन्हैया सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) मूढाॅपाण्डे एवं महिला ग्राम प्रधान के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डी.पी.आर.सी. जनपद सम्भल के सीनियर फैकल्टी डाॅ0 नवनीत षेखर सिंह ने बातया कि महिला जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व क्षमता को सशक्त करना, पंचायती राज व्यवस्था में उनकी सक्रिय भूमिका को और मजबूत बनाना तथा ग्राम स्तर पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए सुशासन को बढ़ावा देना है। सीनियर फैकल्टी ने महिला ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रयासरत है। महिला ग्राम प्रधान अपने अधिकारों को जानते हुए इसका पूर्ण सदुपयोग अपने ग्राम पंचायत के संर्वागीण विकास में करें।
महिला ग्राम प्रधान ग्राम सभा की बैठक में भाग लेने के साथ-साथ ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पंचायत की महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताएं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक शहनाज सिद्दकी ने बताया कि लैंगिक आधार पर अगर ग्रामीण महिलाओं के कार्यो का विभाजन किया जाए तो महिलाएं सबसे ज्यादा घरों में काम करती हैं, लेकिन उनके कार्यो का मूल्यांकन बहुत ही कम आंका जाता है।
प्रषिक्षक शहनाज सिद्दकी एंव षिवानी ने संयुक्त रूप से जेंडर, लिंग, पितृसभा पर वैचारिक समझ आदि पर महिला ग्राम प्रधानों को जानकारी दी तथा पाॅवर वाॅक एवं प्ले काॅर्ड आदि के माध्यम सेे विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत महिला ग्राम प्रधानों में नेतृत्व क्षमता के विकास की प्रक्रिया को समझाया। प्रशिक्षण के दौरान अवनीश कुमार खण्ड प्रेरक एंव राजेश कुमार खण्ड प्रेरक विकास खण्ड मूढाॅपाण्डे तथा विकास खण्ड डिलारी से सत्यवीर सिंह खण्ड प्रेरक द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।



