राजदीप गोयल एवं आशीष कपूर के निर्वाचित होने पर जोनल टैक्स बार एसोसिएशन में हुआ स्वागत समारोह आयोजित

मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा
मुरादाबाद। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के बार कक्ष, राज्यकर विभाग, रामगंगा विहार में मुरादाबाद के राजदीप गोयल को प्रान्तीय संयुक्त सचिव एवं आशीष कपूर को प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार शर्मा ने की तथा संचालन महासचिव दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत लखनऊ) के त्रिवार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में किया गया।
यह चुनाव बीती 6 नवम्बर को हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में संपन्न हुआ था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष, महासचिव और अधिवक्ता बंधुओं ने भाग लेकर मतदान किया था। परिणाम 7 नवम्बर को घोषित हुए, जिनमें मुरादाबाद से राजदीप गोयल संयुक्त सचिव तथा आशीष कपूर कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ एवं राज्य मंत्री (लोक निर्माण विभाग) बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे थे।आज के सम्मान समारोह में जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महासचिव भरत दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, एल्डर कमेटी चेयरमैन संजीव माहेश्वरी, राजू रस्तोगी, संजय बिहारी भटनागर, गुफरान माजिद, सैयद आरिफ अली, अनुज गुप्ता, विचित्र शर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, वैभव गुप्ता, प्रतीक गोयल, अराफात अली, विपिन कुमार, अभिषेक चंदना, आकाश गुप्ता, अमित वर्मा, राजीव कुमार और क्षितिज शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुरादाबाद टैक्सेशन बार के अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद महरोत्रा व सचिव दीपक अग्रवाल ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर विजयी प्रत्याशियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।



