रेलमंडी में वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

जसवंतनगर,इटावा। नगर के प्राचीन शिव मंदिर, रेलमंडी परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने वार्ड संख्या 10 के सभासद दिलीप कुमार तथा वार्ड संख्या 17 रेलमंडी मध्य के सभासद सुधीर यादव के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहित कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस दौरान सारनाम सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव,गंभीर सिंह, गिरजाशंकर,कैलाश नारायण त्रिपाठी,संतोष, प्रदीप,दीपक,अनूप,जीतू, गोलू,सचिन,मंथन,हर्षित सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button