चार बच्चे पैदा करें और टैक्स बचाएं, सरकारी ऐलान ने दुनिया को चौंकाया
नई नीति के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनके चार या उससे अधिक बच्चे हैं, उन्हें आयकर से पूरी तरह छूट दी जाएगी

viral news hindi: दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित ग्रीस जहां आबादी में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, ने अब इस चुनौती से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने करीब 1.6 बिलियन यूरो (लगभग 16,563 करोड़ रुपये) का नया पैकेज घोषित किया है, जिसका मकसद देश की गिरती जन्म दर को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत खासतौर पर उन परिवारों को राहत दी जाएगी जो ज्यादा बच्चे पैदा करने के इच्छुक हैं।
प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोताकिस ने रविवार को इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि जनसंख्या की कमी अब राष्ट्रीय संकट बन चुकी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि नए प्रावधान 2026 से लागू होंगे। (viral news hindi)
चार या अधिक बच्चों वाले परिवार टैक्स से बाहर
नई नीति के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनके चार या उससे अधिक बच्चे हैं, उन्हें आयकर से पूरी तरह छूट दी जाएगी। यह प्रावधान देश के आर्थिक ढांचे पर असर जरूर डालेगा, मगर सरकार ने वादा किया है कि इससे होने वाले नुकसान की भरपाई बजट से की जाएगी। साथ ही, जिन गांवों की जनसंख्या 1,500 से कम है, वहां के निवासियों को भी अलग-अलग करों में छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Nepalese currency to inr: नेपाल में भारत के 50 रुपये की कीमत कितनी, जवाब आपको हैरान कर देगा!
कम आय वाले परिवारों को भी फायदा
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि कम आमदनी वाले परिवारों को इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा। टैक्स में राहत पाने वालों की सूची में वे परिवार भी शामिल होंगे जिनके पास सीमित आय है मगर वे चार बच्चों का पालन कर रहे हैं। (viral news hindi)
यूरोप में सबसे कम जन्म दर वाला देश
ग्रीस अपनी ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन के लिए मशहूर है आज यूरोप के उन देशों में शामिल हो गया है जहां जन्म दर सबसे कम है। आंकड़ों के अनुसार, यहां प्रति महिला औसतन 1.4 बच्चे हैं, वही जनसंख्या स्थिर रखने के लिए यह दर कम से कम 2.1 होनी चाहिए।



