Venice Film Festival 2025: अनुपर्णा रॉय को बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार, पूरी विजेताओं की लिस्ट पर एक नजर

Venice Film Festival 2025: 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक इटली के प्रतिष्ठित वेनिस लीडो में आयोजित 82वें वार्षिक वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने दुनिया भर से बेहतरीन फिल्मों का स्वागत किया और कई उल्लेखनीय फिल्मों को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस महोत्सव ने न सिर्फ सिनेमा के प्रेमियों को नई फिल्में देखने का मौका दिया, बल्कि यह पुरस्कारों के माध्यम से वैश्विक सिनेमा की उत्कृष्टता का जश्न भी मनाया।

इस साल भारत ने भी इस मंच पर अपनी विशेष पहचान बनाई, जब अनुपर्णा रॉय ने अपनी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया।

अनुपर्णा रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार (Venice Film Festival 2025)

भारतीय फिल्म निर्देशक अनुपर्णा रॉय ने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में ओरिज़ोंटी सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज़’ मुंबई की दो प्रवासी महिलाओं की कहानी है जो अकेलेपन और संघर्ष के बीच रिश्तों और उम्मीद की तलाश करती हैं। यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं और सांस्कृतिक विविधताओं की गहरी समझ को प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को गहरे प्रभाव में डालती है।

जिम जार्मुश ने गोल्डन लायन जीता (Venice Film Festival 2025)

इस साल के गोल्डन लायन (सर्वश्रेष्ठ फिल्म) पुरस्कार का विजेता रहा जिम जार्मुश की फिल्म ‘फादर मदर सिस्टर ब्रदर’। पुरस्कार ग्रहण करते हुए जिम ने कहा कि उनके लिए सिनेमा कोई प्रतियोगिता नहीं बल्कि अभिव्यक्ति का माध्यम है। वेनिस को कला और इतिहास से जुड़ा शहर बताते हुए उन्होंने इसे अपना “दूसरा घर” कहा।

ये भी पढ़ें-the conjuring last rites movie review- जानें ये डरावनी फिल्म कैसी है

ड्वेन जॉनसन की ‘द स्मैशिंग मशीन’ ने सिल्वर लायन जीता

बेनी सफी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द स्मैशिंग मशीन’ को सिल्वर लायन (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक) का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन ने मुख्य भूमिका निभाई, जिसे लेकर यह फिल्म पहले से ही चर्चा में थी। फिल्म को लेकर सफी ने कहा कि यह सहानुभूति और संवेदनशीलता को दर्शाने का एक प्रयास है, जो आज के समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। सफी ने जॉनसन को अपना साथी और भाई मानते हुए उन्हें सम्मानित किया।

ग्रैंड जूरी पुरस्कार: ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’

इस साल का ग्रैंड जूरी पुरस्कार कौथर बेन हानिया की फिल्म ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ को दिया गया। यह फिल्म गाजा में मारी गई पांच साल की बच्ची की सच्ची घटना पर आधारित है। भावुक होते हुए, निर्देशक ने पुरस्कार को रेड क्रिसेंट और गाजा के राहत दलों को समर्पित किया।

अन्य प्रमुख पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: टोनी सर्विलो (फिल्म – ‘ला ग्राज़िया’)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: शिन ज़िलाई (फिल्म – ‘द सन राइज़ेस ऑन अस ऑल’)
  • विशेष जूरी पुरस्कार: ‘बिलो द क्लाउड्स’
  • ऑडियंस अवार्ड: कैले मालागा
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा: ए पाइड डी’ओयूव्रे
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: माता हारी

Related Articles

Back to top button