UP में सरेआम गुंडागर्दी: दो भाइयों पर भीड़ ने बरपाया कहर, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है

UP Crime News: सूबे में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक और मिसाल कानपुर के रावतपुर इलाके से सामने आई है। नमक फैक्ट्री चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दर्जन से अधिक युवकों ने सड़क पर खुलेआम बर्बरता का प्रदर्शन किया। दो भाइयों को घेरकर न सिर्फ लात-घूंसे मारे गए, बल्कि उनके सिर पर शराब की बोतलें फोड़ दी गईं। इस पूरी वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस की सक्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानें पूरा माजरा (UP Crime News)

प्रकरण गुरुवार रात का बताया जा रहा है। कल्याणपुर की ओर जा रहे दो सगे भाई रावतपुर में अंग्रेजी शराब की एक दुकान के सामने से गुजर रहे थे। उसी वक्त दुकान के पास नशे में धुत दर्जन भर से ज्यादा युवक उत्पात मचा रहे थे। जब इन लोगों ने दोनों भाइयों को रोककर बदसलूकी की और इसका विरोध हुआ, तो भीड़ ने उन पर टूट पड़ने में देर नहीं लगाई।

ये भी पढ़ें-लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 6 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने पहले दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा और फिर उनके सिर पर कांच की बोतलें फोड़ दीं। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर उन्हें भी धमकाकर पीछे हटा दिया गया।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द सभी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button