27 में होगी 22 से भी बड़ी ऊँचाहार विधानसभा की जीत : विनीत कुशवाहा

ऊँचाहार, रायबरेली। रविवार को प्रयागराज से लखनऊ जाते समय समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का ऊँचाहार बस स्टॉप स्थित सपा कार्यालय पहुँचने पर सपाइयों ने माला फूल व गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यालय में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि आये दिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में और समाजवादी पार्टी में आस्था रखते हुए हर जाति धर्म मजहब के पीड़ित दुखी अपमानित हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता जुड़ते जा रहे हैं। ऊंचाहार के भी नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट जाएं।
और सभी लोग पार्टी के बीएलए का खास ख्याल रखें, व साथ ही साथ लोगों के दुख दर्द में हर संभव मदद करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का काम करें जहां भी मेरी जरूरत होती है हमें सूचित करें हम पूरी ताकत के साथ ऊंचाहार विधानसभा के साथियों के साथ खड़े रहेंगे। वैसे तो ऊंचाहार विधानसभा से लगातार समाजवादी पार्टी का ही विधायक रहा है इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में 2022 से भी बड़ी जीत होने जा रही है जनता ने अपना मन बना लिया है। विधानसभा ऊंचाहार में भी छात्र सभा का संगठन है लेकिन इसको और भी मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं छात्र नौजवान और किसान इस बार सपा सरकार बनाने जा रहे हैं सब भाजपा की नीतियों से दुखी और पीड़ित है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ऊंचाहार ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष शुभम लोहिया, वरिष्ठ सपा नेता इंजी0 मानसिंह पटेल, सपा नेता आकाश मौर्या, शुभम पाल, डॉ नारेंद्र यादव, कमलेश मौर्या, विकास मौर्या, राहुल यादव, हितेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष छात्र सभा हरीश यादव, रेहान कजियाना, डॉ मनोज यादव, सिंगर सुनील यादव, बृजलाल मौर्या, निरंकुश यादव, नरेंद्र यादव राही, व कार्यालय प्रभारी सर्वजीत सिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



