ठाकुर अजय सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि ठाकुर अजय सिंह चौहान को उनकी संगठनात्मक कार्य क्षमता और समाज उत्थान में किए गए सराहनीय योगदान के आधार पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र सिंह चौहान की अनुशंसा पर की गई है। संगठन की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और यह विश्वास जताया गया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषिपाल सिंह परमार ने कहा कि संगठन को ठाकुर अजय सिंह चौहान से बड़ी उम्मीदें हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी दो वर्षों बाद उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि वे अपने दायित्वों का निर्वहन संतोषजनक ढंग से नहीं कर पाते हैं, तो संगठन उन्हें पद से मुक्त करने का अधिकार सुरक्षित रखेगा।



