वर्ल्ड रॉ पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में तेजस्वी यादव ने जीता गोल्ड

रायबरेली। वर्ल्ड रॉ पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रायबरेली के तेजस्वी यादव ने जीता गोल्ड मैडल। तेजस्वी यादव ने किशोर वर्ग में 185 किलो का भार उठाकर गोल्ड मैडल हासिल कर रायबरेली जनपद का नाम रौशन किया है।

तेजस्वी यादव को यह पुरस्कार किशोर वर्ग के सभी खिलाड़ियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिला है, तेजस्वी यादव रामा कृष्णा इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के छात्र हैं। यह प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच दिल्ली के बुराड़ी पश्चिम में आयोजित हुई थी जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था |

तेजस्वी यादव की सफलता पर रामा कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय त्रिपाठी, डॉ सुनील यादव, राम विलास यादव, शशि कपूर, आर पी राजन, अखिलेश माही, अनुभव स्वरुप यादव, रविंद्र भारद्वाज समेत कई लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button