अज्ञात कारणों के चलते किशोरी फांसी पर झूली, पुलिस जांच में जुटी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरबार में गुरुवार देर कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
किशोरी की माँ रूबी देवी ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार मृतका के पिता दिल्ली में निजी काम करते हैं जबकि माँ रूबी देवी घटना के समय अपनी दो बेटियों और पुत्र के साथ खेतों पर गई हुई थीं। घर लौटने पर जब उन्होंने बरामदे में किशोरी को रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पर उपनिरीक्षक यशवीर तोमर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष कमल भाटी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।



