निर्वाचन कार्यों में जुटा कंपोजिट विद्यालय गोयन का स्टाफ, रविवार को भी निभाई जिम्मेदारी

तिलोई,अमेठी. आगामी निर्वाचन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के तहसील तिलोई के सिंहपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गोयन का पूरा स्टाफ लगातार मैदान में सक्रिय है। उल्लेखनीय है कि रविवार को भी विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया, जो उनके समर्पण का स्पष्ट प्रमाण है।
निर्वाचन कार्यों में लगे स्टाफ में सुधाकर वर्मा प्रधानाचार्य (IHT), सुचिता मिश्रा (AT), मनोज कुमार (AT), कोमल बाजपेई (AT), दिनेश कुमार (SM) और सुशीला देवी (BLO) शामिल हैं। सभी कर्मचारी मतदाता सूची के अद्यतन, सीआर फॉर्म संग्रहण, दस्तावेज़ सत्यापन तथा बूथ-स्तर समन्वय कार्यों में लगे रहे।विशेष रूप से BLO सुशीला देवी ने ग्रामीणों से संपर्क कर घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन एवं फॉर्म भरवाने का कार्य जारी रखा l
शिक्षक-कर्मचारियों ने बताया कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सप्ताह के अवकाश दिवस रविवार को भी उन्होंने नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज की और काम पूरा किया। उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करना आवश्यक है, इसलिए किसी भी दिन ढिलाई नहीं बरती जा सकती। ग्रामीणों ने भी विद्यालय स्टाफ की सक्रियता और सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षकों की तत्परता से निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु ढंग से आगे बढ़ रही है और क्षेत्र में निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान की तैयारियाँ तेज़ी से पूर्ण हो रही हैं।



