गंगा वैली फार्म्स में हुई शानदार पिकनिक पार्टी, नामचीन हस्तियों ने जमाया रंग

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा वैली फार्म्स में एक भव्य पिकनिक पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा वैली ग्रुप के प्रमोटर श्री सिकंदर यादव और रिधिशा ग्रुप के मालिक श्री धीरज गोयल के संयुक्त प्रयासों से हुआ।

बीएनआई पूर्वी दिल्ली चैप्टर के लगभग 50-60 सदस्य इस पिकनिक के साक्षी बने। सभी ने प्राकृतिक व ग्रामीण वातावरण, स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक माहौल का भरपूर आनंद उठाया।गंगा वैली फार्म्स, जो लग्जरी फार्महाउस, आर्किड कॉटेज और मैंगो फार्म्स के लिए जाना जाता है, गढ़मुक्तेश्वर के पास कुलपुर और झड़ीना गांव में स्थित है। यहां 300 से 1000 वर्ग गज तक के प्लॉट उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, उपहार और मिठाइयाँ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने गंगा वैली ग्रुप और रिधिशा ग्रुप की मेहमाननवाजी की सराहना की। विशेष रूप से श्री गौरव जी के प्रयासों की प्रशंसा हुई, जिन्होंने इस आयोजन को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के कई नामचीन लोग मौजूद रहे, जिनमें इंजी. पंकज यादव, आनंद पिल्लई, राहुल गुप्ता, विशाल अग्रवाल, डॉ. रिचा गुप्ता, पोषण विशेषज्ञ डॉ. रूपाली गुप्ता, विशाल जैन, हार्दिक खेड़ा, गौरव जिंदल, भावेश अग्रवाल, जी.सी. अरोड़ा, शशांक जैन, संदीप अरोड़ा, जितेंद्र जैन और संचित अग्रवाल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button