रफ्तार का कहर: हाइवे पर ऑटो से गिरीं महिला सवारी

घायल सवारी छोड़कर चालक मय ऑटो हुआ फरार

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इटावा कन्नौज हाइवे पर गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे ग्राम बंधारा के पास एक ऑटो की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,दौड़ते ऑटो में भूसा की तरह ठसाठस भरीं सवारियों में एक महिला अनम 22 बर्ष पत्नी आशिफ निवासी रामगंज इटावा ऑटो से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई,इस बीच दुर्घटना के बाद चालक मय ऑटो के मौके से भाग जाने में सफल हो गया।

मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी निहालुद्दीन ने राहगीर के सहयोग गम्भीर घायल महिला अनम को सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
घायल महिला अनम ने बताया वह भरथना से वापस अपने घर इटावा जाने को चौराहे पर खड़ी थी भूसा की तरह ठसाठस भरे ऑटो चालक ने उसे जबरन उसी में ठूंस लिया और तेज रफ्तार ऑटो हाइवे पर दौड़ा दिया जिसपर वह दौड़ते ऑटो से सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई और चालक मय ऑटो के मौके से भाग जाने में सफल हो गया।

Related Articles

Back to top button