सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, जानें राजकुमार राव का लुक देख क्यों भड़के फैंस

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल और आक्रामक कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

लंबे समय से चर्चा में चल रही गांगुली की अपकमिंग बायोपिक फिल्म ‘दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी’ (Dada – The Sourav Ganguly Story) का बहुप्रतीक्षित पहला लुक पोस्टर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ‘दादा’ के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म के इस पहले पोस्टर में क्रिकेट इतिहास के उस ऐतिहासिक और आइकॉनिक मोमेंट को रीक्रिएट किया गया है, जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। पोस्टर में साल 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी (NatWest Series) की फाइनल जीत के बाद लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट उतारकर हवा में लहराने वाले आक्रामक अंदाज को दिखाया गया है। हालांकि, मेकर्स को उम्मीद थी कि यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देगा, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट और यह पोस्टर फैंस के गले नहीं उतरा।

राजकुमार राव और सौरव गांगुली का खास कैप्शन

फिल्म के मुख्य अभिनेता राजकुमार राव ने इस खास पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए ‘दादा’ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी। वहीं दूसरी तरफ, खुद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फर्स्ट लुक पोस्टर को री-शेयर किया। गांगुली ने पोस्टर की तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह अब तक का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है! राजकुमार राव को पर्दे पर मेरा सिग्नेचर कवर ड्राइव खेलते हुए देखने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ OTT से हटाई गई, भारत में बैन; अब एक्टर ने दी पहली प्रतिक्रिया

पोस्टर देखते ही भड़क उठे क्रिकेट फैंस, एडिटिंग पर उठाए सवाल

भले ही खुद सौरव गांगुली को मेकर्स और राजकुमार राव का यह सरप्राइज गिफ्ट बेहद पसंद आया हो, लेकिन सोशल मीडिया के धुरंधरों और क्रिकेट प्रेमियों को राजकुमार राव का यह लुक बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। पोस्टर के इंटरनेट पर लाइव होते ही यूजर्स ने इसकी बेहद खराब एडिटिंग (Bad Editing), कमजोर ग्राफिक्स और अनरियलिस्टिक लुक को लेकर मेकर्स की क्लास लगानी और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button