खाद-बीज की किल्लत: किसानों ने किया प्रदर्शन

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार गुड्डन ने की। इस दौरान किसानों को खाद और बीज उपलब्ध न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

किसान नेताओं ने कहा कि खाद और बीज की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों को खाद और बीज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने तथा पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

धरना-प्रदर्शन में तहसील उपाअध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्तार सिंह, विनीत कुमार, अनिल कुमार सचिव, परवेश कुमार, तहसील प्रवक्ता रामनारायण, जिला महासचिव चंदजीत, जिला प्रवक्ता मुन्नेश सिंह, तहसील संरक्षक अनार सिंह, ब्लॉक संरक्षक मनमोहन सिंह, राय सिंह, मनोज यादव, शिवराज सिंह, ब्लॉक सचिव, पंकज यादव, होती लाल, राजेश्वर दयाल सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button