मंगल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

रामायन के प्राचीन शिव मन्दिर पर महाशिवरात्रि पर लगेगा भव्य मेला

भरथना,इटावा। शिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ढोल नंगाडों के बीच भ्रमण को निकली 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का महामंशापूर्ण गंगाधर विश्वनाथ धाम रमायन पर शुभारम्भ हो गया।

शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर धारण किये महिलाओं व युवतियों ने कलश लेकर विभिन्न देव स्थानों से जल भरकर मन्दिर प्रांगण में स्थापित पाण्डाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलशों की स्थापना करवायी। तदुपरान्त गणेश पूजन के साथ कथा प्रारम्भ हुई।

अध्यक्ष अरविन्द पोरवाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव व मंत्री गौरव मिश्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कथा 14 फरवरी को सम्पन्न होगी व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि कार्यक्रम के साथ 17 फरवरी को विशाल भण्डारा सम्पन्न होगा। साथ ही मन्दिर परिसर में विशाल मेला का भव्य आयोजन होगा।

उन्होंने कहा है कि कथा का रसपान बाल ब्रहमचारी प्रेमानन्द जी महाराज के मुखारबिन्दु से प्रतिदिन दोपहर 1ः30 बजे से सांय 5ः30 बजे तक कराया जायेगा। पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों ने उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस दौरान यज्ञाचार्य सर्वेश तिवारी,परीक्षित निमितदेव अवस्थी,रोमा अवस्थी,यज्ञपति अखिलेश उपाध्याय,किरन उपाध्याय सहित समस्त व्यवस्थापकों व सहयोगियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button