वीर चक्र से सम्मानित शत्रोहन को राना बेनी माधव शौर्य व पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु को दिया जाएगा डॉ शिव बहादुर सिंह भदोरिया साहित्य सम्मान

राणा बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, 24 अगस्त को मनायी जायेगी अमर सेनानी की 222वीं जयंती

रायबरेली। अमर सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222 वी जयंती को साकार रूप देने के लिए रायबरेली क्लब में राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में निर्णय लिया गया की राना शौर्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित शत्रोहन को तो पद्मश्री व लेखिका डॉ विद्या बिंदु सिंह को डॉक्टर शिव बहादुर सिंह भदोरिया साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं अवध क्षेत्र के राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्वागत करने की रूपरेखा भी तय हुई है।

रविवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को संपादित करने के लिए बनी समिति के अनुसार पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह व डॉ महेश चंद्र दिवाकर को डॉक्टर शिव बहादुर सिंह भदोरिया साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा । वही स्वर्गीय दिलीप सिंह पत्रकारिता सम्मान पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह को दिया जाएगा। राणा बेनी माधव बक्श सिंह शौर्य सम्मान के लिए सूबेदार मेजर शत्रुघ्न सिंह वीर चक्र व मेजर जनरल दिगेंद्र प्रताप सिंह को दिया जाएगा। अशोक तपस्वी व रोटरी सेवा समिति रायबरेली को वीरा पासी सामाजिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

समिति के संरक्षक अशोक सिंह ने बताया कि राना बेनी माधव बक्श सिंह सभागार का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अमर सेनानी की जयंती के पूर्ण होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर की तैयारी के बारे में डॉक्टर मनीष चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर की तैयारी पूरी हो चुकी है आई एमए के साथ-साथ कई अन्य डॉक्टर बाहर से बुलाए गए हैं। इस बार पहले से बेहतर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शंकरपुर में कराया जाएगा।

वही समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि राना बेनी माधव बक्श सिंह के नाम पर डाक टिकट के लिए प्रयास किये जाएं। लालचंद स्वर्णकार मेधा सम्मान व श्रीमती जनकराज मेधा सम्मान जिले की तीन तीन बेटियों को दिया जाएगा। समिति के सदस्य व समिति के संरक्षक रहे स्वर्गीय गजाधर सिंह के पुत्र अभिषेक विक्रम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय गजाधर सिंह स्मृति मेधा सम्मान के अंतर्गत दो छात्राओं को 11000 – 11000 रुपए के साथ-साथ छात्रवृत्ति पढ़ाई का पूरा खर्च हुए वहन करेंगे।

रक्तदान शिविर के बारे में शिवम सिंह ने बताया कि 101 का लक्ष्य रखा गया है समिति के सभी सदस्य कम से कम एक यूनिट का रक्तदान करें या कराएं। चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के बारे में राजन सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता पांच ग्रुप में आयोजित की जाएगी तथा डिबेट प्रतियोगिता हर स्कूल से दो प्रतिभागी पक्ष एवं विपक्ष में अपनी बात रखेंगे। साथ ही भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सभासद एसपी सिंह ने बताया कि राणा जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले दीपदान की तैयारी पूरी कर ली है।

इस अवसर पर मदन सिंह चौहान, रवींद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह महेंद्र अग्रवाल, अमित सिंह , गोपाल खन्ना, एसपी सिंह सभासद, बीपी सिंह सुभाष महर्षि, लखन सिंह, नरेंद्र सिंह फौजी, विजय रस्तोगी, डॉ अशोक सिंह, धीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, शिव शंकर सिंह, डॉ चंपा श्रीवास्तव, डॉ के एस सिंह, डॉ सीबी सिंह, ओपी सिंह, राम राज सिंह, राकेश भदौरिया, योगेंद्र सिंह, हरिहर सिंह, प्रोफेसर अविनाश सिंह, अवनेंद्र बहादुर सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, पदमधर सिंह, महेश प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजय सिंह, रामबली सिंह सोमवंशी, दिलीप कुमार सिंह, डॉक्टर अभिषेक द्विवेदी, डॉक्टर आर एन सिंह, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह , बैंक ऑफ़ बड़ौदा से धीरज कश्यप, मंगल चंद्र, संदीप जैन, लखन सिंह, गोविंद सिंह चौहान, सुभाष महर्षि,राकेश सिंह, सुधीर दुबे, अजीत सिंह, राकेश राना, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र फौजी, जितेंद्र सिंह, राम बहादुर सिंह, राजेश सिंह राठौर, विनय द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button