punjab flood reason in hindi: PM मोदी करेंगे पंजाब का दौरा; 2000 गाँव जलमग्न, 46 मौतें
PM मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिले गुरदासपुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे

punjab flood reason in hindi: पंजाब में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हर तरफ पानी ही पानी है। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 46 पहुँच गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। 23 जिलों के 1,996 गाँव बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिले गुरदासपुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। वह बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से बातचीत भी करेंगे। बाढ़ की स्थिति की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 पहुँच गई है, जबकि 1.75 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगी फसलें जलमग्न हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण पंजाब में बहने वाली रावी, सतलुज और व्यास नदियाँ पूरे उफान पर हैं।
ये भी पढ़ें- flood situation near yamuna river: जानें कारण, प्रभाव और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे राहत कदम
बाढ़ का कारण क्या (punjab flood reason in hindi)
पिछले कुछ दिनों से पंजाब में हो रही भारी बारिश के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। एनडीआरएफ, सेना, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब पुलिस और ज़िला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है। शनिवार को पौंग बांध का जलस्तर थोड़ा कम होकर 1,394.19 फीट पर आ गया, लेकिन बताया जा रहा है कि यह चार फीट ज़्यादा है।
पाँच दशकों में सबसे भीषण बाढ़
राज्य के वित्त मंत्री हरप्रीत सिंह चीमा ने इस बाढ़ (punjab flood) को पिछले पाँच दशकों में सबसे भीषण बताया और कहा कि पंजाब और पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण सभी ज़िलों के लगभग 2000 गाँव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 3.87 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 46 मौतें शामिल हैं।
A total of 30 people have lost their lives in Punjab due to severe rains and floods in the state: Punjab Government pic.twitter.com/5l210MGp7t
— ANI (@ANI) September 2, 2025



