प्रतिभा यादव पंचायतीराज अनुभाग-2 अधिकारी बनी रचा नया इतिहास

सुल्तानपुर। अखण्डनगर के ग्राम अलाउद्दीनपुर की प्रतिभा यादव की सफलता एक साधारण उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सोचों के खिलाफ एक सशक्त विद्रोह है जो गांव की बेटियों के सपनों को सीमाओं में बांध देती हैं।

परिषदीय विद्यालय से पढ़ाई शुरू कर बीटेक तक का सफर तय करना और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन राह पर डटे रहना, यह अपने आप में असाधारण संकल्प की कहानी है।

तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचना, असफलताओं से जूझना और फिर तीसरे प्रयास में पी.सी.एस. 2024-25 में कार्य अधिकारी पंचायतीराज अनुभाग-2 अधिकारी पद हासिल करना यह साबित करता है कि प्रतिभा ने हार को कभी अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत माना।

वर्तमान में UP PCS 2025 में पांचवें प्रयास की मुख्य परीक्षा भी दे रही हैं, जो उनके अदम्य आत्मविश्वास को दर्शाता है।पिता शिव कुमार यादव (सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक जिला जेल गाजीपुर) और माता श्रीमती सरोज देवी संस्कारों के साथ परिवार के अनिल यादव (प्रधानाचार्य), अशोक यादव (प्रधानाध्यापक), डॉ. रंजना यादव (राजकीय आयुर्वैदिक चिकित्साअधिकारी), बृजरानी यादव (सहायक अध्यापक) व नितीश यादव (प्रवक्ता) जैसे शिक्षित स्तंभों का मार्गदर्शन उनकी ताकत बनी।

Related Articles

Back to top button