फल-फूल और छायादार पांच सौ वृक्षों का हुआ रोपण
क्षेत्र के समाजसेवियों एवं ग्रामीणों के साथ किया वृक्षारोपण

इटावा। श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर के विद्यालय परिसर में रविवार को विद्यालय की प्रबंध कमेटी एवं स्टाफ के लोगों द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया गया विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में 500 फल,फूल और छायादार वृक्षों को व्यवस्थित रूप से विद्यालय परिसर में प्रबंध कमेटी के सदस्य पहलाद तिवारी, मेवाराम यादव विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश मिश्रा,समाजसेवी डॉ.राकेश शर्मा,गौरव पंडित,अनिल चौधरी बुआपुर,उपेंद्र चौधरी,सत्यनारायन चौधरी, नित्यानंद शर्मा,विशाल, राजबहादुर नायक,रामनरेश नायक,अहिवरन पाल, तिलक सिंह प्रजापति,दुर्गेश त्रिपाठी,श्याम बाबू पाल, संदीप,बृजेश चौहान, विशाल,कार्तिक दुबे के साथ वृक्षारोपण में सहभागिता कर पर्यावरण का संदेश दिया विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है आगे आने वाले समय में विद्यालय शिक्षा अनुशासन एवं स्वच्छता में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।



