PAK vs OMA asia cup 2025: ओमान से भिड़ेगा पाकिस्तान: जानें कौन होंगे संभावित 11 खिलाड़ी
ओमान के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI जारी।

PAK vs OMA asia cup 2025: टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह पहली बार है जब ओमान की टीम एशिया कप में हिस्सा ले रही है। वहीं पाकिस्तान इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेगा।
ओमान के लिए यह मुकाबला (PAK vs OMA asia cup 2025) इतिहास रचने का मौका है, वही पाकिस्तान इसे एक अभ्यास के रूप में भी देखेगा, क्योंकि अगले मैच में उसका सामना भारत जैसी बड़ी टीम से है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में युवाओं को मौका ( probable xi prediction)
टीम मैनेजमेंट इस मैच में कुछ नए चेहरों को मौका दे सकता है। साहिबजादा फरहान और सईम अयूब की सलामी जोड़ी से शुरुआत हो सकती है। तीसरे नंबर पर फखर जमान वही कप्तान सलमान अली आगा चौथे नंबर पर उतर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK 2025 Match: क्या रद्द होगा भारत-पाकिस्तान मैच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जानें A से Z जानकारी
मिडिल ऑर्डर में हसन नवाज और मोहम्मद हारिस जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज रहेंगे। वहीं गेंदबाज़ी की कमान शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद के हाथों में होगी।
पाकिस्तान की हालिया फॉर्म बनी ताकत (asia cup 2025)
पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पाकिस्तान ने चार में जीत दर्ज की है। यह फॉर्म उन्हें ओमान के विरुद्ध आत्मविश्वास देगा। हालांकि, ओमान को कम आंकना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ सकता है। (asia cup 2025)
इस जीत के साथ पाकिस्तान का मनोबल अगले मुकाबले में भारत जैसी मजबूत टीम के विरुद्ध बढ़ सकता है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और भारत का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
- साहिबजादा फरहान
- सईम अयूब
- फखर जमान
- सलमान अली आगा (कप्तान)
- हसन नवाज
- मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)
- मोहम्मद नवाज
- फहीम अशरफ
- शाहीन अफरीदी
- हारिस रऊफ
- अबरार अहमद



