ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK वायुसेना को हुआ भारी नुकसान, नूर खान एयरबेस की चल रही मरहम पट्टी

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और पाकिस्तान को भारी नुकसान के बाद स्थिति की समीक्षा

भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों पर हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। पाकिस्तान को इस हमले में भारी नुकसान हुआ और अब वह नूर खान एयरबेस पर मरम्मत कार्य शुरू कर चुका है। यह जानकारी ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई है।

नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से मात्र 25 किलोमीटर दूर स्थित है पाकिस्तान वायुसेना का मुख्य अड्डा है। यह सैन्य अड्डा पाकिस्तानी वायुसेना के रणनीतिक उपकरणों का केंद्र है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा 10 मई 2025 को मिसाइल हमले के कारण इस एयरबेस को बड़ा नुकसान हुआ था। पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली इस हमले को रोकने में नाकाम रही जिससे एयरबेस की कई महत्वपूर्ण इमारतें और एक ड्रोन कमांड सेंटर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

भारत ने ब्रह्मोस और SCALP मिसाइलों का किया इस्तेमाल

हालांकि भारत ने आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया कि उसने किस मिसाइल का इस्तेमाल किया मगर विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रह्मोस या SCALP मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस को नष्ट किया। भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 विमानों ने ब्रह्मोस मिसाइलें दागी जबकि राफेल विमानों ने SCALP मिसाइलों का इस्तेमाल किया था।

ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों में नूर खान एयरबेस के उन हिस्सों को दिखाया गया है जो हमले से पहले पूरी तरह से सुरक्षित थे मगर हमले के बाद इन हिस्सों में भारी तबाही दिखाई दे रही है। 10 मई 2025 की तस्वीरें स्पष्ट रूप से नष्ट हुए ट्रकों और बर्बाद हुई इमारतों को दर्शाती हैं जो हमले के बाद पूरी तरह से बिखर गए थे।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और स्थिति

पाकिस्तान अब इस स्थिति से उबरने की कोशिश कर रहा है। एयरबेस पर मरम्मत का काम जारी है मगर यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान की वायुसेना को ऑपरेशन सिंदूर में काफी नुकसान हुआ। इस बीच पाकिस्तान ने अपनी रक्षा तैयारियों को फिर से मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्तों में कोई भी परिवर्तन अहम साबित हो सकता है। पाकिस्तान का नूर खान एयरबेस पर मरम्मत कार्य उसकी सैन्य शक्ति को फिर से मजबूत करने की कोशिश प्रतीत होती है मगर इस हमले ने उसकी सुरक्षा व्यवस्थाओं में बड़े खामियां भी उजागर कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button