मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया नमन, शिक्षा और भाईचारे का लिया संकल्प

जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया याद

गाजियाबाद। जिला कार्यालय में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता, शिक्षा और आपसी भाईचारे के लिए समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने देश में शिक्षा के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रहने और शिक्षा के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा के महत्व को समझने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजू शर्मा, महामंत्री उदय पाल सिंह, अफाक, तपस्म, चीनी भाई, हरपाल और महामंत्री नीरज सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा मौलाना आजाद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button