बी.फार्म.तृतीय वर्ष(षष्ठम सेमेस्टर)परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

चौ.सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज का परिणाम

जसवंतनगर,इटावा। बी.फार्म. तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) के परीक्षा परिणामों में चौ.सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज, जसवंतनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संस्थान द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।परीक्षा परिणामों में नवीन यादव ने 77.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,रोहित जैन ने 77.64 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, खुशी शर्मा ने 76.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय,नमन शाक्य ने 76.11 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ तथा अन्नु ने 73.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिवार में हर्ष का वातावरण है।संस्थान प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कॉलेज निदेशक डॉ.प्रदीप कुमार यादव ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुभवी संकाय का प्रमाण है।इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Back to top button