nepal news hindi: जेलों से 7,000 कैदी फरार, पाँच नाबालिगों की मौत

नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर Gen Z विरोध: हिंसा, पाँच नाबालिग कैदियों की मौत और 7,000 कैदी फरार | Nepal Protests Gen Z

nepal news hindi: नेपाल में बीते चंद दिनों से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरुद्ध विरोध (nepal protests gen z) प्रदर्शन चल रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। पश्चिमी नेपाल की एक जेल में कल सुरक्षाकर्मियों के साथ बीच बचाव में पाँच नाबालिग कैदियों की मौत हो गई। इस बीच, हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश भर की विभिन्न जेलों से 7,000 से ज़्यादा कैदी फरार हो चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों का फायदा उठाकर कैदियों ने जेलों से भागने की कोशिश की, जिसके कारण मंगलवार से कई शहरों में झड़पें हुईं।

पाँच बाल कैदियों की मौत (protests gen z)

बांके के बैजनाथ ग्रामीण नगर पालिका-3 स्थित नौबस्ता क्षेत्रीय कारागार के नौबस्ता सुधार गृह में मंगलवार रात सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में पाँच बाल कैदियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस घटना के दौरान जेल में बंद 585 कैदियों में से 149 और किशोर सुधार गृह में बंद 176 कैदियों में से 76 कैदी फरार हो गए।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्लीबाजार जेल (1,100), चितवन (700), नख्खु (1,200), सुनसरीचा झुम्पका (1,575), कंचनपुर (450), कैलाली (612), जलेश्वर (576), कास्की (773), डांग (124), जुमला (36), सोलुखुम्बु (86), गौर (260) और बजांग (65) सहित कई जगहों से कैदी फरार हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Nepal news gen z: बैन लगाने से पहले नेपाल सरकार ने की ये गलती, जल उठा पूरा देश

दक्षिणी नेपाल के बागमती प्रांत के सिंधुलीगढ़ी स्थित जिला जेल से 43 महिलाओं समेत सभी 471 कैदी नौ दो ग्यारह हो गए। बुधवार सुबह कैदियों ने जेल में आग लगा दी और मुख्य द्वार तोड़कर भागने में सफल रहे।

36 कैदी जेल से फरार (nepal news)

साउथ नेपाल (nepal news hindi) के नवलपरासी पश्चिम जिला जेल से 500 से ज़्यादा कैदी फरार हो गए। एक अन्य घटना में, पश्चिमी नेपाल के पहाड़ी इलाके जुमला ज़िले के चंदनाथ नगर पालिका-6 स्थित एक जेल से कम से कम 36 कैदी फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि ये घटना बीती रात्रि हुई। कैदियों ने जेल वार्डन पर लकड़ी के डंडों से हमला किया और भागने के लिए मुख्य द्वार तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button