एनसीसी कैडेट्स एवम् छात्रों ने मनाया संविधान दिवस

रायबरेली। पीएमश्री के० वि० रायबरेली प्रथम पाली में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी कैडेट्स, छात्रों और शिक्षकों को कैडेट आयुषी शुक्ला द्वारा संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई गई, इसके बाद कैडेट आराध्या ने संविधान के महत्व पर एक सारगर्भित भाषण दिया।

तत्पश्चात् विद्यालय के उप प्राचार्य राजेश त्रिपाठी ने संविधान के निर्माण तथा प्रस्तावना की मूल भावनाओं के विषय में छात्रों वृहत जानकारी तथा सभी उस मूल भावना का सम्मान तथा पालन करने की अपील की।

इसके बाद एनसीसी के छात्रों ने संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में अपने मूल कर्त्तव्यों के पालन करते हुए विद्यालय में सफाई अभियान चलाया और अपराह्न में राष्ट्र की एकता तथा अखंडता में संविधान की भूमिका विषय पर निबंध लेखन भी किया। उपरोक्त सभी कार्यक्रम विद्यालय एनसीसी सीटीओ अभिषेक सिंह के निर्देशन में खेल शिक्षक सुनीत यादव, कार्यानुभव शिक्षक आशुतोष कुमार मिश्र, पुस्तकालय प्रभारी अमित कुमार सिंह द्वारा सम्पादित कराए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक आर बी शर्मा सहित अन्य अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button