Most sixes for india in t20i: जानें कौन हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने टी20I में सबसे ज्यादा छक्के मारे
जानिए उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने द्विपक्षीय टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाए।

Most sixes for india in t20i: भारत की टी20 टीम एशिया कप 2025 के लिए तैयार है और इस दौरान टीम के स्टार बल्लेबाजों का फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। आज हम बात करेंगे उन भारतीय खिलाड़ियों की जिन्होंने द्विपक्षीय टी20I सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की धमाकेदार बैटिंग ने मैचों में दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।
5. सूर्यकुमार यादव: (Most sixes for india in t20i)
भारतीय क्रिकेट के आधुनिक युग के सबसे बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से सबको हैरान किया है। 2023 में श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए मैचों में उन्होंने तीन मैचों में कुल 12 छक्के लगाए (Most sixes for india in t20i) थे। भारतीय टीम के वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के छक्के न केवल भारत के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी हमेशा यादगार रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 22 छक्कों की आतिशबाजी, 367 रन बने, धमाकेदार पारी की बदौलत टी20 टीम में जगह मिली
4. विराट कोहली: शानदार करियर का एक और रिकॉर्ड
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 क्रिकेट में अपने शानदार रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर हैं। 2024 के टी20 विश्व कप के बाद कोहली ने इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा की लेकिन इससे पहले उन्होंने द्विपक्षीय सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 2019 में वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध उन्होंने तीन मैचों में 13 छक्के लगाए थे जो आज भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा है।
3. संजू सैमसन: धमाकेदार प्रदर्शन
संजू सैमसन जिनकी क्रिकेटिंग कौशल की तारीफ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होती है किसी भी द्विपक्षीय टी20I सीरीज़ में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रहे हैं। 2024 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध चार मैचों में 19 छक्के लगाकर उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। उनकी बैटिंग में ताकत और तकनीकी समझ दोनों का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलता है।
2. तिलक वर्मा: युवा जोश और ताजगी
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे तिलक वर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बैटिंग से सभी को चौंका दिया है। तिलक वर्मा ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध चार मैचों में 20 छक्के लगाए थे। वर्मा का खेल सिर्फ उनकी तकनीकी समझ का नहीं बल्कि उनकी आक्रामकता और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। उनका खेल भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक उज्जवल संकेत है।
1. अभिषेक शर्मा नंबर एक पर (Most sixes for india in t20i)
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 2025 में इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए पांच मैचों में कुल 22 छक्के लगाकर न केवल सीरीज़ जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया। उनका यह शानदार प्रदर्शन भारत के लिए एक नया मुकाम साबित हुआ और उन्होंने खुद को इस प्रारूप के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया।



