फांसी के फंदे पर झूली अधेड़ महिला: मौत
बेटा-पुत्रवधु कई दिनों से कर रहे थे मां से झगड़ा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समसपुर में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की एक अधेड़ महिला रामकांती सविता 50 वर्ष पत्नी नारायन स्वरूप सविता घर के पास बगिया में एक आम के पेड़ पर साड़ी से फंसी लगाकर झूल गई। जिससे रामकांती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट को मुख्यालय भेज दिया है।
घटना स्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि मृतका रामकांती का पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है,घटना के दौरान पति नारायन स्वरूप अपनी नौकरी पर बताया गया है।
दबी जुवान ग्रामीणों की मानें तो पिछले कई दिनों से रमाकांती का इकलौता बेटा राहुल सविता और पुत्रवधु रिंकी झगड़ा कर रहे थे। रमाकांती अपने बेटा और पुत्रवधु के झगड़े से परेशान चल रही थी।
घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीस चन्द,प्रभारी निरीक्षक,क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
भीषण आग:बच्चा समेत दुधारू भैंस की जिंदा जलकर मौत
भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोझा में बीती रात्रि करीब 10 बजे एक पशुपालक कमलेश यादव पुत्र राजाराम निवासी बोझा सरावा के पशुबाड़ा में भीषण आग लग जाने से उसमें बंधे दुधारू भैंस समेत उसके बच्चे की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

रात्रि को गांव के पशुबाड़ा में भीषण आग की लपटें देख ग्रामीणों में हाहाकार मच गया,किसी जागरूक ग्रामीण की सूचना पर भरथना से आग बुझाने जबतक फायरबिग्रेट मशीन पहुंची तबतक पशुबाड़ा में रखा सारा सामान और पशुपालक कमलेश यादव की 70 हजार रूपए कीमती दुधारू भैंस और 10 हजार रूपए कीमती उसका बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई,हालांकि फायरबिग्रेट कर्मियों ने पशुबाड़ा की दहकती भीषण आग पर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना के दौरान पशुपालक कमलेश और पत्नी ऊषा देवी बच्चों समेत अपने आवासीय घर पर सोये हुए थे।
पीड़ित पशुपालक कमलेश यादव के अनुसार अग्निकांड के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है,घटना की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम ने निरीक्षण कर नुकसान का अनुमान लगाकर कार्रवाई शुरू करदी है।



