मेधावी आराधना को मिली साइकिल, विधायक ताहिर खान ने थपथपाई पीठ

सुलतानपुर। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को सम्मान मिला तो बच्चों के चेहरे खिल उठे।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के भवानीगढ़ स्थित संजय गांधी कंप्यूटर संस्थान में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह में इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।प्रतियोगिता में मेघमऊ की आराधना यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। उन्हें पुरस्कार में साइकिल दी गई।संस्थान की ओर से द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली गरिमा को शील्ड और तृतीय स्थान हासिल करने वाले रैंचा के सूरज यादव को डायरी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होना सराहनीय है।इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है।आराधना जैसी बेटियां क्षेत्र का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है।संस्थान की निदेशक माया यादव ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही संस्थान का उद्देश्य है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।इस अवसर पर जग ध्यान यादव, नरेंद्र कुमार, विवेक तिवारी, अनुज कुमार, संतोष कुमार, निश्चय, रामनाथ यादव, भगवान बख्श सिंह, रामकिशोर यादव, रामधीरज यादव, आशीष कुमार और भोला यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button