जानें भारत क्यों आ रहे हैं भूटान के प्रधानमंत्री, यूपी में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएगा

bhutan prime minister visit to india: अयोध्या में 05 सितंबर की सुबह एक खास मौका देखने को मिलेगा। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अपनी पत्नी ताशी डोमा और एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अयोध्या पहुँच रहे हैं। उनका आगमन विशेष विमान से होगा और महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा।
हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री का काफिला सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएगा। वहाँ के न्यासी और अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री, उनकी पत्नी और भूटान के वित्त सचिव दाशो लेकी वांगमो समेत तीन अन्य प्रतिनिधिमंडल सदस्य राम लला के दर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और एक केंद्रीय मंत्री भी हवाई अड्डे पर उनका अभिनंदन करेंगे।
ये भी पढ़ें- किराए पर मिलती हैं इस देश में पत्नियां, जानें कितना होता है किराया
भूटानी गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान राम मंदिर परिसर में अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम भी तय किया गया है। प्रधानमंत्री राम दरबार, कुबेर टीला और कुबेरेश्वर महादेव में जलाभिषेक करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गिए (bhutan prime minister visit to india)
सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। राम मंदिर सुरक्षा समिति ने हाल ही में बैठक कर यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं विदेशी अतिथियों के प्रोटोकॉल के अनुसार पुख्ता हों। पुलिस अधीक्षक बलरामचारी दुबे ने मंदिर परिसर में तैनाती और सुरक्षा कर्मचारियों के संचालन की भी जांच की। (bhutan prime minister visit to india)
जिलाधिकारी फुंडे के अनुसार प्रधानमंत्री लगभग दो घंटे मंदिर परिसर में रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भक्तों के दर्शन सुचारू रूप से हों और भीड़ प्रबंधन तथा परिवहन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।



