पंचायत चुनाव में खटीक समाज दिखायेगा दम
खटीक समाज पंचायत चुनाव में आरक्षित सीट पर दावेदारी की तैयारी करें

इटावा। आजाद खटीक समाज टीम:इटावा-औरैया के वरिष्ठ समाजसेवी खटीक विजयेंद्र तिमोरी ने समाज के बंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि आगामी पंचायत चुनावों में खटीक समाज को भाग लेकर राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास कराना है।
उन्होंने बताया कि अब वक्त आ गया है जब ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले खटीक समाज के जागरूक समाजसेवी युवा व महिला-पुरुष पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर अपने आचरण-व्यवहार और अब तक की गईं क्षेत्रीय जनता की सेवा का आंकलन करना होगा। जिसके लिए संभावित प्रतिभागी प्रत्याशी को अभी से अपनी कमर कसनी होगी।
खटीक श्री तिमोरी शनिवार को भरथना कस्बा में समाज के युवाओं को जागरूक करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की सीटों का आरक्षण होते ही खटीक समाज के समाजसेवी प्रत्येक आरक्षित सीट पर अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क शुरू करदें। आजाद खटीक समाज टीम के सदस्य प्रदेश भर में समाज के व्यक्तियों को प्रत्याशी बनाकर उन्हें राजनीति दखल का अधिकार दिलाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा है कि “राजनीत सभी ताले की वह चाबी है जो हर बंद ताले को खोलती है”, खटीक समाज को पंचायत चुनाव से शुभारंभ कर इस चाबी को हासिल करने का प्रयास शुरू करना होगा।
उन्होंने दावा किया है कि प्रत्येक जनपद की सभी आरक्षित सीट पर अन्य जाति की तुलना में खटीक समाज को सभी दल व क्षेत्रीय मतदाता अधिक पसन्द करते है।
जिसका खटीक समाज को लाभ लेना चाहिए, और जनता की सेवा में लग जाना चाहिए।
खटीक श्री तिमोरी ने खुलकर कहा कि पंचायत सीट पर जिताऊ प्रत्याशी को समाज के सहयोग की जरूरत पड़ेगी,आजाद खटीक समाज की टीम इटावा-औरैया हर सम्भव मदद करेगी साथ ही प्रत्याशी के क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी।
उन्होंने खटीक समाज के नौजवानों से आग्रह किया है कि समाज हित में एकजुटता बनाए रखें और राजनीत में भागीदारी के हर सम्भव प्रयास करें।



