अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में ज़मीन खरीदी, जानें कितने करोड़ में हुई डील
बॉलीवुड सितारे कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन का अलीबाग में निवेश

कार्तिक आर्यन ने पहली मर्तबा जमीन में इन्वेस्ट करके अपने real estate portfolio का विस्तार किया है। कार्तिक आर्यन ने शैटॉ डे अलीबाग में दो हजार वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा है, जिसकी प्राइस दो करोड़ रुपए है। ये प्लॉट द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) की प्रमुख तटीय विकास परियोजना का हिस्सा है।
इस खबर की पुष्टि करते हुए कार्तिक आर्यन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया। उन्होंने कहा कि इन दिनों अलीबाग निवेश के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक बन गया है। यह मुंबई के पास है और मैं वहाँ अपना घर बनाने की योजना बना रहा हूँ। ये मेरा पहली बार ज़मीन में निवेश है और मुझे द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा पर पूरा भरोसा है। मुझे ये निवेश करके खुशी हो रही है।
अमिताभ-कृति सेनन ने भी किया निवेश
कार्तिक आर्यन से पहले अमिताभ बच्चन और कृति सेनन भी यहाँ ज़मीन खरीद चुके हैं। कार्तिक ने अमिताभ बच्चन और कृति सेनन जैसे सितारों के नक्शेकदम पर चलते हुए अलीबाग में निवेश किया है।
ये भी पढ़ें- शादी के पांच साल बाद गौहर खान बनीं माँ, दूसरी बार नन्हे मेहमान का आगमन
पिछले साल अमिताभ बच्चन ने अलीबाग में 10 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट ज़मीन खरीदी, जिससे उनके लग्ज़री रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को और मज़बूती मिली। इसके फौरन बाद कृति सेनन ने सोल डी अलीबाग परियोजना में दो हजार वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा, जिसने अलीबाग को बॉलीवुड हीरों के लिए सबसे लोकप्रिय सेकंड होम लोकेशन में से एक बना दिया है।
कार्तिक आर्यन की संपत्ति कितनी है
सितंबर 2025 तक कार्तिक आर्यन की कुल संपत्ति का कोई सत्यापित आँकड़ा उपलब्ध नहीं है, मगर रिपोर्टों के अनुसार 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत तक, ये लगभग ₹250 करोड़ होने का अनुमान है। उनकी संपत्ति उनके फ़िल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और हाल ही में अलीबाग में ज़मीन की खरीद सहित हाल ही में किए गए रियल एस्टेट निवेशों से आती है।



