प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में जंग बहादुर यादव तीसरी बार बने अध्यक्ष

सीतापुर. जनपद के विकासखंड रामपुर मथुरा के बीआरसी केंद्र पर गुरुवार को संपन्न प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक ईकाई चुनाव में जंग बहादुर यादव ने तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी दिलीप वर्मा को 141 मतो के अंतर से हराया। चुनाव में 596 शिक्षकों ने मतदान किया। जिसमें से एक मत अवैध मिला और जंग बहादुर यादव को 368 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी दिलीप वर्मा को 227 मत मिले इस प्रकार जंग बहादुर यादव ने दिलीप वर्मा को 141 मतों से चुनाव हरा दिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जंग बहादुर यादव ने सभी समर्थक शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
वहां पर मौजूद समर्थक शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई और एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर जीत का जश्न मनाया। मौजूद शिक्षकों ने इस जीत को एकता और विश्वास की जीत बताया। उनके समर्थकों का कहना उन्होंने हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुख तरीके से उठाया जिसके लिए उन्हें शिक्षकों का बहुत भारी समर्थन मिला और उन्हें जीत हासिल हुई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा यह मेरी जीत न होकर रामपुर मथुरा के प्रत्येक शिक्षक के विश्वास की जीत है और उन्होंने शिक्षकों के हर समस्या के समाधान व उनके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा शिक्षक हित ही सर्वोपरि हमारी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी विजय पर आशीष वर्मा, उमेश वर्मा, राम शंकर वर्मा, नवनीत प्रताप सिंह, संदीप, शिवम, प्रदीप रावत, कमल वर्मा, सत्यवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनोद रजोरिया, धीरज यादव, योगेश, अर्चना वर्मा, अमरेश वर्मा, संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों का योगदान रहा।



