नवरात्र से पहले यात्रियों की मौज: जम्मू-श्रीनगर रूट पर आ रही है एक और वंदे भारत, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज!

Jammu Srinagar Vande Bharat: जम्मू-कश्मीर में रेल यात्रियों के लिए जल्द ही एक और सुविधा जुड़ सकती है। जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन उधमपुर और वैष्णो देवी कटड़ा होते हुए कश्मीर पहुंचेगी। नई सेवा शुरू होने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रियों को पहले के मुकाबले एक और तेज ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

रेलवे ने यह फैसला मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों में लगातार बनी यात्रियों की मांग को देखते हुए लिया है। इस रूट पर चल रही दोनों वंदे भारत ट्रेनें शुरुआत से ही अच्छी क्षमता के साथ संचालित हो रही हैं। ऐसे में नई ट्रेन से जम्मू-कश्मीर के रेल कॉरिडोर पर यात्री क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सितंबर में मिल सकती है नई ट्रेन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार नई वंदे भारत का संचालन सितंबर में शुरू होने की संभावना है। नवरात्र के आसपास भी इसकी शुरुआत की जा सकती है। इस दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में नई ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प बन सकती है।

उधमपुर और कटड़ा में होगा ठहराव

नई वंदे भारत का रूट यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ट्रेन जम्मू तवी से रवाना होकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन और वैष्णो देवी कटड़ा पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन सीधे श्रीनगर पहुंचेगी।

इस रूट से जम्मू से कटड़ा और आगे श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को एक तेज रेल विकल्प मिलने की उम्मीद है।

जम्मू से श्रीनगर तक का सफर और समय

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 10:30 बजे चलेगी। यह करीब 11:30 बजे उधमपुर पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 12:10 बजे कटड़ा के लिए रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे श्रीनगर पहुंचने का समय तय किया गया है।

वापसी यात्रा में ट्रेन श्रीनगर से शाम 4 बजे रवाना होगी। यह करीब 6:55 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसके बाद 7:30 बजे उधमपुर से चलेगी और रात 8:40 बजे जम्मू तवी पहुंच जाएगी।

बंगाल के इस चुनाव में TMC का परचम, 23 में से 15 सीटों पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत; BJP बुरी तरह हारी

कितना हो सकता है किराया?

तीसरी वंदे भारत का अंतिम किराया अभी सामने नहीं आया है। हालांकि मौजूदा ट्रेनों के किराये को देखते हुए इसके भी इसी दायरे में रहने की संभावना है।

जम्मू-श्रीनगर रूट पर चल रही वंदे भारत ट्रेनों में 26401 की एसी चेयर कार का किराया 855 रुपये है। एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1585 रुपये देने होते हैं।

वहीं 26403 वंदे भारत में एसी चेयर कार का किराया 1020 रुपये है। इसके एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1780 रुपये है।

नई ट्रेन शुरू होने से जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय यात्रियों और वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button