Jair Bolsonaro: पूर्व राष्ट्रपति को 27 साल जेल की सजा, ट्रंप ने फैसले की निंदा की

सरकार गिराने की साज़िश में बोल्सोनारो दोषी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 27 साल की सज़ा

Jair Bolsonaro: ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल 3 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। बोल्सोनारो को 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद सरकार को उखाड़ फेंकने की साज़िश रचने का दोषी ठहराया गया था। अदालत ने यह फ़ैसला 70 वर्षीय बोल्सोनारो पर पाँच आरोपों में दोषसिद्धि के बाद सुनाया। क़ानून के प्रावधानों के अनुसार, उन्हें अधिकतम 43 साल की सज़ा हो सकती थी। हालाँकि, अदालत ने उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी सज़ा कम कर दी।

ट्रंप की वजह से चर्चा में आई घटना (Jair Bolsonaro Case)

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा Jair Bolsonaro को दी गई सज़ा की निंदा करने के बाद यह घटना और चर्चा में आ गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने बोल्सोनारो को एक महान व्यक्ति बताते हुए कहा है कि यह फ़ैसला ब्राज़ील के लिए बहुत बुरा है। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राज़ील से आयातित वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने की भी धमकी दी है।

ये भी पढ़ें- who is charlie kirk: ट्रंप के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

अमेरिकी विदेश मंत्री ने फैसले को बताया गलत (Brazil News)

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी फैसले की आलोचना की है। उन्होंने इस गलत फैसले के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है, जिससे ब्राज़ील और अमेरिका के बीच पहले से ही तनावपूर्ण राजनयिक संबंध और बिगड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Who is Sushila Karki: बन सकती है नेपाल की अगली प्रधानमंत्री, चर्चा में है नाम

इस बीच बोल्सोनारो के वकीलों ने घोषणा की है कि वे इस फैसले के खिलाफ 11 सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। फिलहाल घर में नज़रबंद बोल्सोनारो ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। इससे पहले एक अलग मामले में बोल्सोनारो पर 2030 तक ब्राज़ील में सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button