प्रताप सेवा समिति की पहल, नशा मुक्त अभियान का बना हिस्सा
ओएसटी सेंटर का स्वशासी मेडिकल कॉलेज परिसर में सीएमएस ने किया शुभारंभ

सुल्तानपुर : स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में डायलिसिस सेंटर के पास जहां पर पूर्व में मरीजों का पर्चा बनता था, उसी कक्ष में ओएसटी सेंटर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके मिश्रा के द्वारा किया गया।
उक्त अवसर एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पवन सिंह सुपरचित मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सहाबुद्दीन अम्मार,डां.अबसार, मैट्रन मूर्ता,अंजलि सहित दर्जनों लोगों उपस्थित रहे। यह केंद्र नाको द्वारा संचालित है। समाजसेवी संस्था प्रताप सेवा समिति नशे के रोगियों के लिए खोजी अभियान चलाकर यहां इलाज करवाएगी। प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने कहा कि संस्था द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं द्वारा शत-प्रतिशत सहयोग करेगा,प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने बताया की इस मुहिम में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी से सीपीओ रिचा श्रीवास्तव प्रयागराज, दिशा अयोध्या से डां.सौरभ शुक्ला,प्रताप सेवा समिति से जय प्रकाश श्रीवास्तव परियोजना प्रबंधक वेद प्रकाश, परामर्शदात्री अर्चना दूबे,आउट रीच वर्कर अर्चना सिंह, पारो गुप्ता, इरफाना, सुप्रिया राज,अमित मिश्र, राज पांडेय आदि की गरिमामय उपस्थित रही।



