Ind vs uae T20 2025 Live Streaming: एशिया कप का दूसरा मैच कब और कहाँ देखें

IND vs UAE Asia Cup 2025: भारत बनाम यूएई हेड टू हेड, स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Ind vs uae t20 2025: Asia Cup 2025 का दूसरा मैच ग्रुप ‘ए’ में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, ऐसे में यह मैच यूएई के लिए अग्निपरीक्षा होगा। दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। आइए जानें कि मैच कहाँ, कब और कैसे देखें? इससे जुड़ी जानकारी…

यह मैच कब और कहाँ खेला जाएगा (Ind vs uae t20 2025)

भारत और यूएई के बीच मैच बुधवार, 10 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे मैदान में उतरेंगी। शाम 7:30 बजे टॉस होगा और तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस टीम को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025 Commentary Panel: जानें हिंदी में कौन कौन करेगा कमेंट्री

आप लाइव मैच कहाँ देख सकते हैं?

Ind vs uae t20 2025 का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इस मैच का आनंद टेलीविजन पर हिंदी और अंग्रेजी में लिया जा सकता है। एशिया कप टूर्नामेंट के हिंदी कमेंट्री पैनल में वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, विवेक राजदान, अभिषेक नायर, सबा करीम, गौरव कपूर, आतिश ठुकराल और समीर कोचर शामिल हैं।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग ( India vs UAE Asia Cup 2025 Live Streaming)

क्रिकेट प्रशंसक सोनी लिव ऐप या इस वेबसाइट के माध्यम से भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, हम आपको Lokmat.com के माध्यम से मैच से संबंधित अपडेट भी देंगे।

भारत बनाम यूएई हेड टू हेड रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 में अब तक भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच केवल एक मैच खेला गया है। 2016 एशिया कप में भारतीय टीम ने यूएई की टीम को 9 विकेट पर 81 रन पर रोककर 61 गेंद रहते 9 विकेट से मैच जीत लिया था।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा।

एशिया कप के लिए यूएई टीम

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डी सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

Related Articles

Back to top button