पीईटी परीक्षा-2025 के दृष्टिगत मुरादाबाद के सभी विद्यालय और कोचिंग संस्थाओं में अवकाश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दिनांक 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) व 07 सितम्बर 2025 (रविवार) को जनपद मुरादाबाद के 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के साथ ही परीक्षार्थियों को ससमय परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में सुगमता के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के समस्त बोर्ड के विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान दिनांक 06 सितम्बर 2025 को बन्द रहेंगें।

जिलाधिकारी ने जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button