IBPS ने जारी किया RRB भर्ती नोटिफिकेशन, जानें कब और कैसे करें आवेदन
2025 IBPS RRB भर्ती: स्केल I, II, III अधिकारियों और क्लर्क के लिए आवेदन करें

ibps rrb notification 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने 2025 के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप “A” अधिकारी (स्केल I, II, III), जिन्हें आमतौर पर IBPS RRB PO के नाम से जाना जाता है, और ग्रुप “B” ऑफिस असिस्टेंट्स (मल्टीपर्पस), जिन्हें IBPS RRB क्लर्क भी कहा जाता है, की नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 21 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (ibps rrb notification 2025)
- ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत: 1 सितंबर 2025
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- एडमिट कार्ड (प्रीलिम्स): नवंबर/दिसंबर 2025 में जारी होने की संभावना
- प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर/दिसंबर 2025 में आयोजित
- प्रीलिम्स परिणाम की घोषणा: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
- मेन्स एडमिट कार्ड जारी: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 में
- मेन्स परीक्षा तिथियाँ: दिसंबर 2025 / फरवरी 2026 में
चयन प्रक्रिया (rrb notification 2025)
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। अधिकारी स्केल पदों (I, II, III) के लिए प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू होगा, जबकि ऑफिस असिस्टेंट्स (क्लर्क) के लिए केवल प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा आयोजित की जाएंगी, इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- इस आईफोन पर मिल रहा दस हजार का डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं सबसे बड़ी छूट
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: Rs 175 (GST सहित)
- सभी अन्य उम्मीदवारों के लिए: Rs 850 (GST सहित)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करें।



