भीषण हादसा: एक ही परिवार के अबोध बच्चा मां भतीजे की मौत

केवर,इटावा। नेशनल हाईवे 19 पर बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ा ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय महिला, उसके 3 वर्ष के मासूम बेटे और 24 वर्षीय भतीजे के रूप में हुई है।

तीनों औरैया के अजीतमल के रहने वाले थे। तीनों रविवार सुबह औरैया स्थित घर से बेटे की आंख दिखाने इटावा के सिविल लाइंस आए थे। वापस घर लौटते समय बकेवर में हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 3 फुट तक हवा में उछल गई। बाइक पर सवार तीनों लोग रोड उछलकर रोड डिवाइडर के दूसरे छोर पर जा गिरे। सिर पर चोर आने के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ने का प्रयास किया, पर वह तेजी से भाग निकला। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। औरैया के अजीतमल की निवासी सोनी देवी (45) अपने बेटे बेटू उर्फ बाबू (3) की आंखों का इलाज कराने भतीजे कपिल सिंह (24) और बेटी अपर्णा (5) के साथ रविवार सुबह इटावा आई थीं। चारों सुबह 7 बजे घर से एक ही बाइक से निकले थे।

सुबह करीब 9 बजे घर से 60 किलोमीटर दूर इटावा के सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। बेटे को दिखाने और दवा लेने के बाद सोनी 10:30 बजे अपने मायके बिजौली पहुंचीं। जब पहले से ही सोनी की बड़ी बेटी नंदिनी (8) मौजूद थी। करीब आधा घंटा मायके में रुकने के बाद जैसे ही सोनी चलने को हुईं, बेटी अपर्णा ने भी मामा के घर में रहने की जिद कर ली। इसके बाद सुबह 11 बजे सोनी, कपिल और बेटू उर्फ बाबू बाइक से घर की ओर निकल गए।

मायके से 9 किलोमीटर की दूरी पर बकेवर थाना क्षेत्र में बहेड़ा हाईवे ओवरब्रिज के पास दोपहर 12 बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनी की गोद में बैठा बेटू उर्फ बाबू करीब 6 फीट हवा में उछलकर डिवाइडर से दूसरी छोर पर जा गिरा। जबकि सोनी और कपिल बाइक से गिरकर डिवाइडर से बुरी तरह टकरा गए। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद को पहुंचे।

पिकअप चालक को पकड़ने की कोशिश की, पर वह मौके से भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बकेवर सीएचसी पहुंचे सोनी के मायके पक्ष के लोगों ने बताया- सोनी की बड़ी बेटी नंदिनी एक सप्ताह पहले ही आई थी।

रविवार को सोनी ने उसे वापस घर ले जाने की बात कही थी। पर छोटी बेटी अपर्णा ने मामा के घर में रहने की जिद कर ली। जिसके कारण नंदिनी और अपर्णा रुक गईं, वरना वे भी हादसे का शिकार हो जातीं। परिजनों के अनुसार, कपिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

कपिल और सोनी का परिवारी एक साथ ही रहता है। पिकअप का नंबर ट्रेस, जल्द होगी गिरफ्तारी एसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र ने बताया- पिकअप की टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई है। आरोपी चालक फरार है। वाहन की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button