दबंग महिला-पुरुषों ने घर में घुसकर महिला को पीटा

बैनामाशुदा आवासीय भूमि और नाली पर कब्जा रोकने पर दबंगों ने किया हमला,रिपोर्ट दर्ज:कार्रवाई शून्य

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईकारपुरा मौजा सीहपुरा में बीते दिनों दो दबंग महिलाएं और दो पुरुषों ने पडौसी महिला अनीता देवी पत्नी प्रहलाद सिंह निवासी ईकारपुर को घर में घुसकर उस समय लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया,जब पीड़ित अनीता देवी ने दबंग सुखवीर पुत्र दाताराम, पारस पुत्र विमलेश कुमार, किरन पत्नी सुखवीर उर्फ मैकूलाल व आनंदी पत्नी सर्वेश कुमार को उसने अपने बैनामाशुदा आवासीय भूमि पर मिट्टी लकड़ी व कूड़ा आदि डालकर अवैध कब्जा करने से उसने रोकने का प्रयास किया।

पीड़िता के अनुसार उपरोक्त दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से उनके घर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की नाली में मिट्टी डालकर व घर के सामने पड़ी आवासीय जमीन पर लकड़ी कूड़ा करकट आदि डालना शुरू किया,जिसका जब उसने विरोध किया तो उपरोक्त सभी नामजद दबंग महिला और पुरुष एक राय होकर लाठी डंडों से लैस होकर गाली गलौज देते हुए घर में घुस आए और पीटपीट कर उसे मरणासन्न कर दिया।

हालांकि ग्रामीणों ने घटना सूचना पुलिस को देकर मरणासन्न महिला को इलाज के लिए भरथना चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनीता की हालत गम्भीर होने पर उसे जिलाचिकित्सालय के बाद सेंफई के पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी बना हुआ है।

पीड़िता के पति प्रहलाद सिंह ने बताया कि हमला के बाद भरथना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन दबंगों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की और नहीं दबंगों द्वारा किया जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने का कोई प्रयास किया गया।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button