हेमा मालिनी ने मुंबई में बेचे दो फ्लैट, हुआ डबल मुनाफ़ा; जानें कितने का सौदा था

हेमा मालिनी का रियल एस्टेट सौदा: ओशिवारा में बेचे दो फ्लैट, कीमत दोगुनी बाजार मूल्य से ज्यादा

hema malini property: ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड दिग्गज अदाकारा और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में दो अपार्टमेंट 12.50 करोड़ रुपये में बेचे हैं। इन दोनों संपत्तियों का लेनदेन अगस्त 2025 में पंजीकृत किया गया था। गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने प्रत्येक फ्लैट बाजार मूल्य (सरकारी मूल्यांकन) से लगभग दोगुने दाम पर बेचा है। पिछले कुछ वर्षों में रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश दर तेज़ी से बढ़ी है।

बहुमंजिला आवासीय परिसर में अपार्टमेंट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेचे गए फ्लैट अंधेरी पश्चिम के प्रसिद्ध ओबेरॉय स्प्रिंग्स प्रोजेक्ट में (hema malini property) हैं। यह इलाका मुंबई के एक उच्च-स्तरीय और महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहाँ की प्रीमियम हाउसिंग सोसाइटियाँ, मनोरंजन के विकल्प और विकसित सामाजिक संरचना ने अंधेरी पश्चिम को मुंबई के सबसे पसंदीदा और सबसे तेज़ी से बढ़ते इलाकों में से एक बना दिया है।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में नया कपल, लेकिन जान्हवी कपूर को अच्छी नहीं लगेगी ये जोड़ी

यहाँ से मुंबई के अहम व्यावसायिक केंद्र वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एसवी रोड, उपनगरीय रेलवे और वर्सोवा-घाटकोपर मेट्रो कॉरिडोर के माध्यम से आसानी से जुड़े हुए हैं। ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल स्क्वायर यार्ड्स ने महाराष्ट्र के महानिरीक्षक पंजीकरण (IGR) की वेबसाइट पर संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के आधार पर यह जानकारी दी है।

फ्लैटों का आकार और कीमत (hema malini property)

रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, दोनों फ्लैटों का कारपेट एरिया लगभग 847 वर्ग फुट है, वही इनका निर्मित क्षेत्रफल लगभग 1,017 वर्ग फुट है। प्रत्येक फ्लैट की कीमत 6.25 करोड़ रुपये है, जिसमें एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है। इस लेनदेन के लिए हर फ्लैट पर 31.25 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क चुकाया गया है।

Related Articles

Back to top button